Krishan Pal Gurjar Profile, कृष्णपाल गुर्जर के बारे में पूरी जानकारी

krishan-pal-gurjar-profile

फरीदाबाद: कृष्णपाल गुर्जर 2014-2019 के लिए फरीदाबाद के सांसद हैं, वह भारत सरकार में (2014-2019) के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री (सामाजिक न्याय और सहकारिता राज्य मंत्री) हैं. 2014 में उनकी जीत कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना से 4,66,873 वोटों के अंतर से हुई. 

कृष्णपाल गुर्जर हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं, वह 1996-99 में बंसी लाल की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार में ट्रासपोर्ट मंत्री भी रहे हैं.

कृष्णपाल गुर्जर का जीवन परिचय

कृष्णपाल गुर्जर का जन्म 4 फ़रवरी 1957 को मेवला महाराजपुर गाँव में हुआ, उनके पिताश्री का नाम हंसराज जेलदार है.

कृष्णपाल गुर्जर की शिक्षा

कृष्णपाल गुर्जर ने 1978 में जवाहर लाल नेहरु कॉलेज से स्नातक की डिग्री और उसके बाद मेरठ यूनिवर्सिटी से वकालत की डिग्री ली.

कृष्णपाल गुर्जर का राजनीतिक प्रोफाइल

कृष्णपाल गुर्जर भारतीय जनता पार्टी से 1994 में पार्षद बने, उसके बाद 1996 में वह मेवला महाराजपुर विधानसभा से विधायक बने और इसी दौरान बंसी लाल की सरकार में परिवहन मंत्री बने. देखिये पूरी डिटेल -

वर्ष (From - To) पद राजनीतिक पार्टी
1994 पार्षद भारतीय जनता पार्टी
1996-2004 विधायक, मेवला महाराजपुर विधानसभा
फरीदाबाद
भारतीय जनता पार्टी
2009-2014 विधायक, तिगांव विधानसभा,
फरीदाबाद
भारतीय जनता पार्टी
1996-1999 परिवहन मंत्री, हरियाणा भारतीय जनता पार्टी
2014-2019 सांसद, लोकसभा क्षेत्र फरीदाबाद भारतीय जनता पार्टी
26-5-2014 To 26-11-2014 राज्य मंत्री भारत सरकार (शिपिंग, रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे) भारतीय जनता पार्टी
26-11-2014 से अब तक राज्य मंत्री, भारत सरकार (सोशल जस्टिस एंड एमपॉवरमेंट) भारतीय जनता पार्टी



अपना फरीदाबाद वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनवाने और अपना बिजनेस रजिस्टर करवाने के लिए कॉल करें: 9953931171, 0129-4141171, Email: dpsingh84@gmail.com
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करें-

Politicians

Post A Comment: